राइज स्कूलों में 2 लाख से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन राज्य शासन की उपलब्धि: शिवराज
29-Aug-2022 08:03 PM 1234779
भोपाल, 29 अगस्त (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कम समय में प्रदेश में 274 सीएम राइज स्कूलों का संचालन और इनमें 2 लाख 40 हजार 818 विद्यार्थियों का नामांकन राज्य शासन की गौरवमयी उपलब्धि है। श्री चौहान मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीएम राइज स्कूल का वातावरण पालक और विद्यार्थियों को आकर्षित कर रहा है। इस आकर्षण को बनाए रखना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सर्वांगीण विकास तथा विद्यार्थियों को भविष्य के लिये तैयार करना बड़ी चुनौती है। इस चुनौती को राज्य शासन, शिक्षक और पालक टीम भावना से लेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम राइज स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों के पालकों को प्रेरित करने के लिए वे स्वयं उन्हें पत्र लिखेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^