राजस्थान को वर्ष 2030 तक खेल सहित सभी क्षेत्रों में नंबर वन बनाना हमारा विजन: गहलोत
17-Aug-2023 09:15 PM 1234649
जयपुर, 17 अगस्त (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने युवा एवं खेल को राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में बताते हुए कहा है कि वर्ष 2030 तक खेल सहित सभी क्षेत्रों में राजस्थान को नंबर वन राज्य बनाना हमारा विजन है और इस विजन डॉक्यूमेंट के लिए आमजन को आगे आकर सुझाव देने चाहिए। श्री गहलोत गुरूवार को जयपुर के मुंडिया रामसर में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक-2023 के तहत आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का अवलोकन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों से गांव-ढाणी की खेल प्रतिभाओं को भी आगे आने का मौका मिल रहा है। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देकर अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा एवं खेल राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^