राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस की लूट बंद करने के लिए आप सरकार की जरूरत: केजरीवाल
13-Mar-2023 10:17 PM 1234639
जयपुर 13 मार्च (संवाददाता) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में तिरंगा यात्रा निकाली। श्री केजरीवाल ने तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद से अब तक कांग्रेस ने 48 साल और भाजपा ने 18 साल राजस्थान में शासन किया, फिर भी किसान-मजदूर आत्महत्या कर रहे हैं। वर्ष 1993 से भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर बारी-बारी से राजस्थान को लूटा है। ये एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं, लेकिन आज तक किसी को जेल नहीं भेजा, क्योंकि इनकी आपस में सेटिंग है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^