राजस्थान में कड़ाके की ठंड जारी
18-Jan-2022 07:09 PM 1234644
जयपुर 18 जनवरी (AGENCY) राजस्थान में सर्द हवा के कारण कड़ाके की सर्दी जारी हैं वहीं सुबह कई स्थानों पर घने कोहरा छाये रहने से भी लोग परेशान हैं। राज्य में तीन डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सीकर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा जबकि दो दिन पहले लगातार सप्ताह भर तक न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दू से नीचे रहने वाले राज्य के पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंटआबू में सोमवार से न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से ऊपर आ गया सोमवार को वहां चार डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया लेकिन सर्द हवाओं के कारण कड़ाके ठंड जारी रही। राज्य में कई स्थानों पर सुबह घना कोहरा भी छाया रहा जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। बाद में धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। इसके अलावा अजमेर में 5़ 3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा जो सामन्य से चार डिग्री कम था। इसी तरह राजधानी जयपुर एवं चुरु में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो जयपुर में सामान्य से दो डिग्री कम रहा जबकि गंगानगर में 6़ 6, अलवर में सात, भीलवाड़ा में 7़ 1, चित्तौड़गढ़ एवं जोधपुर में 7़ 5, जैसलमेर में नौ, जोधपुर में 9़ 7 एवं कोटा में 9़ 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। राज्य में अधिकतम तापमान ज्यादातर स्थानों पर सामान्य से कम ही रहा जिसमें जयपुर में सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 15़ 6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इसी तरह कोटा में 14़ 5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा जो सामान्य से नौ डिग्री कम था जबकि अलवर में सामान्य से आठ डिग्री कमी के साथ 13़ 2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। गंगानगर में सामान्य से छह डिग्री कमी के साथ 14़ 4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 25़ 7 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया जो सामान्य रहा। मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन बाद फिर मौसम में बदलाव आने से प्रदेश के कई जिलों में बरसात होने की संभावना हैं। इससे राज्य में कड़ाके की ठंड के अभी कुछ दिनों और जारी रहने की संभावना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^