राजस्थान में उषा शर्मा ने मुख्य सचिव का संभाला पदभार
31-Jan-2022 07:41 PM 1234650
जयपुर, 31 जनवरी (AGENCY) भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी उषा शर्मा ने आज राजस्थान के मुख्य सचिव के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। श्रीमती शर्मा ने शासन सचिवालय में अपना पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने उन्हें पदभार सौंपा। इस अवसर पर सचिवालय सेवा वर्ग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस मौके श्रीमती शर्मा ने कहा कि सभी जनसमस्याओं का निस्तारण करना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि महिलाओं से संबंधित सभी फ्लैगशिप योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारु रूप से हो। उन्होंने कहा कि शासन में जनसहभागिता को सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशानुरुप राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। उल्लेखनीय है कि श्रीमती शर्मा 85 बैच की वरिष्ठ अधिकारी है। इससे पहले वह केन्द्रीय सचिव, युवा कार्यक्रम विभाग, महानिदेशक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, केन्द्रीय अतिरिक्त सचिव प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग, आयुक्त उद्योग, जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त, जिला कलक्टर बूंदी एवं अजमेर आदि महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^