राजस्थान पुलिस लड़कियों की खरीद-फरोख्त एवं महिला अत्याचारों के प्रति सख्त-लाठर
29-Oct-2022 08:38 PM 1234626
जयपुर 29 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान पुलिस के महानिदेशक एम एल लाठर ने राज्य की पुलिस को लड़कियों की खरीद-फरोख्त एवं महिला अत्याचारों के प्रति सख्त बताते हुए कहा है कि प्रदेश में महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों पर राज्य की पुलिस अत्यंत संवेदनशीलता बरतते हुए महिला अत्याचार से संबंधित प्रकरणों पर विशेष निगरानी रख रही है। लड़कियों की खरीद-फरोख्त का मामला उठने के बाद श्री लाठर ने आज बताया कि इन अपराधों की रोकथाम एवं अनुसंधान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और महिलाओं एवं नाबालिगों की खरीद-फरोख्त एवं अनैतिक कार्य कराए जाने के संबंध में संवेदनशील स्थानों पर लगातार पुलिस निगरानी रख आसूचना एकत्रित कर रही है। पूर्व में कुछ समाज विशेष में घर की महिलाओं से वेश्यावृत्ति कराए जाने जैसी सामाजिक कुरुति व्याप्त थी। वर्तमान में राजस्थान पुलिस द्वारा ऐसी अनैतिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखकर इन घटनाओं पर काफी हद तक नियंत्रण किया जा चुका है। इन अवांछित गतिविधियों के संबंध में सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तुरंत विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^