Home
News Archive
राजस्थान विधानसभा में सदन की कार्यवाही फिर आधे घंटे स्थगित
Zuber Ansari
India
10-Mar-2022 03:53 PM
1234640
जयपुर 10 मार्च (AGENCY) राजस्थान विधानसभा में आज विपक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के सदस्यों के संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल की विरोधाभाषी टिप्पणी पर उनके इस्तीफे की मांग को लेकर सदन में हंगामा करने से सदन की कार्यवाही दूसरी बार आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी। एक घंटे स्थगित के बाद 12 बजकर 36 मिनट पर सदन की कार्यवाही फिर शुरु होने पर विपक्ष के सदस्यों ने फिर हंगामा शुरु कर दिया। इस पर सभापति राजेन्द्र पारीक ने उन्हें अपनी जगहों पर जाने का अनुरोध किया लेकिन विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहा। इस कारण सभापति ने एक मिनट बाद सदन की कार्यवाही फिर आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले पूर्वाह्न ग्यारह बजे सदन की कार्यवाही शुरु होते ही नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने श्री धारीवाल की टिप्पणी का मामला उठाना चाहा लेकिन अध्यक्ष डा सीपी जोशी ने इसकी अनुमति नहीं देने पर विपक्ष के सदस्य वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान रालोपा के विधायक नारायण बेनीवाल एवं पुखराज गर्ग के अखबार की कटिंग लहराने पर डा जोशी ने उन्हें टोका। डा जोशी ने श्री कटारिया से उन्हें इस तरह नहीं करने के लिए भी कहा। इस पर दोनों सदस्यों ने पर्चा नीचे कर लिया, लेकिन कुछ क्षण बाद फिर दिखाने लगे इस पर फिर अध्यक्ष ने टोका और कहा कि इस तरह वह सदन में अनुमति नहीं देंगे। जब ये सदस्य बार बार पर्चा ऊपर कर दिखाने लगे तो अध्यक्ष ने मार्शल बुला लिए और सदन से बाहर करने का आदेश दिया। इस पर भाजपा विधायकों ने इन विधायकों को घेरकर खड़े हो गए और मार्शलों का सामना किया, इस दौरान श्री कटारिया सहित विपक्ष के सदस्यों ने मार्शलों को पीछे धकेलना शुरु कर दिया। इस दौरान विधायकों और मार्शलों के बीच धक्का-मुक्की हुई और हंगामा बढ़ने पर डा जोशी ने 11 बजकर 36 मिनट पर सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी थी।...////...
«
गहलोत ने वायुसेना में कार्यरत महेश बुगालिया के आकस्मिक निधन पर जताई संवेदना
West
»
राहुल और प्रियंका कर रहे महात्मा गांधी की बात पर अमल : शर्मा
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
raajasthaan-vidhaanasabha-men-sadan-kee-kaarayavaahee-phir-aadhe-ghamte-sthagita
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/raajasthaan-vidhaanasabha-men-sadan-kee-kaarayavaahee-phir-aadhe-ghamte-sthagita
PAGETOP:
ERROR: