सभी की पहुंच में लाने के लिए भारतीय भाषाओं में भी दी जाए प्रौद्योगिकी की शिक्षा–मिश्र
15-Oct-2022 07:09 PM 1234647
जयपुर, 15 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि प्रौद्योगिकी की शिक्षा को सभी की पहुंच में लाने के लिए इसे हिन्दी और दूसरी भारतीय भाषाओं में भी प्रदान किया जाना चाहिए। श्री मिश्र आज यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की पूर्व छात्र संगठन के जयपुर चैप्टर द्वारा आयोजित ‘उत्सव 175’ समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इसके लिए इस क्षेत्र से जुड़े सभी विशेषज्ञों से सहयोग करने और समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्बन रहित औद्योगिक विकास की दिशा में स्टार्टअप्स के माध्यम से पहल करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षाविद् पाठ्यक्रम बनाते समय स्थानीय उद्योग-धन्धों, निर्माण कार्य, सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़ी जरूरतों को ध्यान में रखें तथा स्थानीय संसाधनों के अधिकाधिक उपयोग को सुनिश्चित करने का प्रयास करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^