सैनिकों के परिवारों के कल्याण के लिए आगे आना चाहिए-गहलोत
07-Dec-2021 01:08 PM 1234640
जयपुर 07 दिसंबर (AGENCY) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राष्ट्र और समाज का यह कर्तव्य है कि देश की रक्षा और सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन न्यौछावर करने वाले हमारे वीर सैनिकों, रणबांकुरों, कर्मठ पूर्व सैनिक, सेवारत सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए सहयोग करने के लिए आगे आए। श्री गहलोत ने सशस्त्र झण्डा दिवस पर आज यह बात कही। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि उन्हें अपने बहादुर जवानों के प्रति परम ससम्मान व्यक्त करते हुए उनके परिवारों के कल्याणार्थ मुक्त हस्त से अधिकाधिक सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा “मुझे प्रसन्नता है कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सात दिसंबर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया जा रहा है यह दिवस हमे उन वीर सैनिकों का पावन स्मरण कराता है जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और एकता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।” उन्होंने देश की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और राज्य के सभी पूर्व सैनिकों का देश और प्रदेश के विकास एवं समाज सेवा के क्षेत्र में समर्पित भावना से अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^