संत रविदास जयंती से आरंभ होंगी विकास यात्राएं: शिवराज
18-Jan-2023 08:19 PM 1234772
भोपाल, 18 जनवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संत रविदास जी की जयंती 5 फरवरी से प्रदेश में विकास यात्राओं का क्रम आरंभ होगा। संत रविदास को नमन कर विकास यात्राएं शुरू की जाएंगी। श्री चौहान आज यहां मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मंत्रीगण के साथ बैठक कर संबोधित कर रहे थे। सभी संभागायुक्त तथा जिला कलेक्टर बैठक में वर्चुअली सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास यात्रा में पूर्ण निर्माण कार्य का लोकार्पण तथा जो निर्माण कार्य शुरू करने हैं उनका प्रभारी मंत्री द्वारा शिलान्यास किया जाएगा। विकास यात्रा में हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान करने के साथ उनसे संवाद के लिए गाँव या ग्राम पंचायत स्तर पर हितग्राही सम्मेलन होंगे। विकास यात्रा का रूट प्रभारी मंत्री तय करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^