संतों के मामले में हमें थोड़ा उदार रहना चाहिए: विजयवर्गीय
04-Jan-2022 06:21 PM 1234645
इंदौर, 04 जनवरी (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कथित संत कालीचरण की गिरफ़्तारी को गलत ठहराते हुए आज कहा कि संतों के मामले में हमें थोड़ा लिबरल (उदार) रहना चाहिए। श्री विजयवर्गीय अपने गृह नगर इंदौर में आज से शुरू होने वाली 71वीं जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतिस्पर्धा के आयोजन की जानकारी देने के लिए प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने प्रेस वार्ता के बाद कालीचरण की गिरफ़्तारी से जुड़े संवाददाताओं के प्रश्नो के उत्तर में कहा कि वे समझते हैं कि संतो के बारे में टीका-टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कालीचरण महाराज के मामले में उन्हें (कालीचरण) को समझाइश भी दी जा सकती थी। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि ये भी सही है कि इस तरह की भाषा का उपयोग भी नहीं होना चाहिए। उन्होंने अपरोक्ष रूप से छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप लगाया कि इस तरह कानून का उपयोग भी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं किया जाना चाहिए। विगत 30 दिसंबर को कालीचरण को मध्यप्रदेश के खजुराहो से छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार क्या था। कालीचरण तब से ही न्यायिक अभिरक्षा में कैद है। कालीचरण पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपशब्द कहने के आरोप हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^