सरदारशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्रमोन्नत होकर उसका नामकरण भंवरलाल शर्मा के नाम होगा
10-Oct-2022 10:40 PM 1234655
जयपुर, 10 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चूरू जिले के सरदारशहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नत करने एवं अस्पताल का नामकरण पूर्व मंत्री भंवर लाल शर्मा के नाम करने के निर्णय को मंजूरी दी है। श्री गहलोत ने सरदारशहर के विकास में अतुलनीय योगदान देने वाले श्री भंवरलाल शर्मा की स्मृति में क्रमोन्नत अस्पताल का नामकरण श्री भंवरलाल शर्मा राजकीय उप जिला चिकित्सालय सरदारशहर करने के निर्णय को मंजूरी दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^