सरकारी उत्पीड़न के शिकार कार्यकर्ताओं के लिये कानूनी लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस : दिग्विजय
28-Apr-2022 05:00 PM 1234782
भोपाल, 28 अप्रैल (AGENCY) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता सरकारी उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं और पार्टी ऐसे हर कार्यकर्ता के लिये कानूनी लड़ाई लड़ेगी। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दतिया में प्रशासनिक अत्याचार विरोधी रैली करेंगे। श्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ लगातार बदले की भावना से झूठे प्रकरण दर्ज किये जाने का आरोप लगाते हुए ‘प्रशासनिक अत्याचार प्रतिरोध समिति’ बनाई है। इस समिति की पहली बैठक आज श्री सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि जिस तरह सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राजनैतिक दुश्मनी निकाल रही है वह अन्यायपूर्ण है। कांग्रेस कार्यकर्ता इससे भयभीत नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश से लेकर तहसील स्तर तक कार्यकर्ताओं को राजनैतिक आधार पर सिविल, रेवेन्यू और आपराधिक मामलों में फंसाकर जलील किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस उसकी लड़ाई लड़ेगी। उन्हें वैधानिक संरक्षण दिया जायेगा। श्री सिंह ने कहा कि अब तक समिति के सामने 50 से अधिक मामले अकेले दतिया जिले के आए है, जिनमें कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गये हैं। उन्होंने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन सभी शिकायतों को एकत्र कर श्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^