शाह ने जानापाव में किया पूजन-अर्चन
30-Jul-2023 03:59 PM 1234796
जानापाव (इंदौर), 30 जुलाई (संवाददाता) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज भगवान परशुराम की जन्मस्थली मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित जानापाव में विशेष पूजा की। श्री शाह के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी उपस्थित रहे। श्री शाह ने यहां भगवान शिव और भगवान परशुराम की पूजा की। इसके बाद वे इंदौर में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए रवाना हो गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^