शिवराज कल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे
27-Apr-2022 09:13 PM 1234777
भोपाल, 27 अप्रैल (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल गुरूवार को नई दिल्ली में वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं से मुलाकात करेंगे। श्री चौहान वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की कोर समिति की बैठक में भी हिस्सा ले सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री चौहान कल सुबह लगभग साढ़े आठ बजे विशेष विमान से भोपाल से दिल्ली रवाना होंगे। वहां वे भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। श्री चौहान के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के अलावा कोर समिति के अन्य सदस्य भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा इस बैठक में शामिल होने के लिए आज दिल्ली रवाना हो गए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^