शिवराज ने बुधनी में निकाली जन आशीर्वाद यात्रा, जनता ने सौंपी सहयोग निधि
26-Oct-2023 03:47 PM 1234807
बुधनी (सीहोर), 26 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने गृह क्षेत्र सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली, जिस दौरान स्नेह के वशीभूत स्थानीय निवासियों ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए सहयोग निधि भी सौंपी। श्री चौहान ने बुधनी विधानसभा के गांवों में ये यात्रा निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग एकत्रित हुए। स्थानीय लोगों ने श्री चौहान को स्नेह से 10, 20, 50 और 100 रुपए दिए। इसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अपने गृह क्षेत्र की जनता के बीच श्री चौहान भावुक होते हुए भी दिखाई दिए। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि वे इसी धरती पर पैदा हुए और इसी धरती मां के आशीर्वाद के कारण आज इतने ऊपर पहुंच कर काम कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^