शिवराज ने दीपावली पर्व की दी शुभकामनाएं
24-Oct-2022 04:49 PM 1234760
भोपाल, 24 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। श्री चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रकाश का यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लाए, यही ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। श्री चौहान दीपावली के पावन पर्व पर आज यहां न्यू मार्केट में सपरिवार पहुंचकर धन, धान्य, सुख, समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी की प्रतिमा ली और मैया से संपूर्ण मध्यप्रदेश और देश पर अपनी कृपा की वर्षा करते रहने की प्रार्थना की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^