शिवराज ने सप्तपर्णी और केसिया के पौधे लगाए
09-Mar-2022 11:51 AM 1234751
भोपाल, 09 मार्च (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प के बीच आज यहां स्मार्ट उद्यान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी और लोक जागर कला मंच के सदस्यों के साथ सप्तपर्णी और केसिया के पौधे लगाए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने सुबह स्मार्ट पार्क में भाजपा के भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी और लोक जागर कला मंच भोपाल के साथी आर अनुपमा संजीव, पुष्पलता शर्मा, आर. संजीव गोपीनाथन के साथ सप्तपर्णी और केसिया का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक जागर कला मंच कला, संस्कृति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। संस्था ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 2100 पौधे लगाए और 3 साल तक देखभाल की। संस्था द्वारा भोपाल में कलियासोत नदी के किनारे सघन पौधरोपण किया। उन्होंने संस्था को उल्लेखनीय कार्यों की बधायी दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^