भोपाल, 07 अप्रैल (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व स्वास्थ्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की जनता के सुखी और निरोगी रहने की कामना की। श्री चौहान ने आज यहां मीडिया से चर्चा में कहा कि वे विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सभी डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सुखी और निरोगी रहे, यही मंगल कामना वे करते हैं। उन्होंने कहा कि पहला सुख निरोगी काया है।...////...