Home
News Archive
शिवराज ने यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों से की बातचीत
Zuber Ansari
India
27-Feb-2022 06:59 PM
1234756
भोपाल,27 फरवरी (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में यूक्रेन से लौटे प्रदेश के विद्यार्थियों से फोन पर बात कर उनका हालचाल जाना। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यूक्रेन से एयरइंडिया की फ्लाइट दिल्ली पहुँची है। उन्होंने मध्यप्रदेश शासन के आवासीय आयुक्त को इन विद्यार्थियों को आवश्यक रहवास और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में मध्यांचल और अन्य स्थानों पर विद्यार्थियों के लिए आवश्यकतानुसार रुकने की व्यवस्था की गई है। उन्हें अन्य जरूरी सुविधाएँ भी प्रदान की जाएँगी। श्री चौहान ने मध्यप्रदेश के कुछ विद्यार्थियों से दूरभाष और वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उनका हौंसला बढ़ाया। उन्होंने प्रदेश के बड़वानी नगर की बेटी जेनिशा पटेल जो यूक्रेन पढ़ाई के लिए गई थी, उनकी दिल्ली वापिसी पर पूछा कि यूक्रेन से भारत की यात्रा में कोई कठिनाई तो नहीं आई। दिल्ली के मध्यांचल भवन में आप रुक सकती हैं। उन्होंने अधिकारियों को अन्य विद्यार्थियों के लिए भी व्यवस्था कर उन्हें आश्वस्त और चिंता मुक्त करने के निर्देश दिए हैं।...////...
«
महाशिवरात्रि पर शिवराज ने पत्नी के साथ महाकालेश्वर के किए दर्शन
West
Chief Minsiter Madhya Pradesh
»
मोदी इंदौर में कल शुरू हो रहे एशिया के सबसे बड़े सीएनजी प्लांट को लोकार्पण करेंगे
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
shivaraaj-ne-yookren-se-laute-vidayaarathiyon-se-kee-baatacheeta
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/shivaraaj-ne-yookren-se-laute-vidayaarathiyon-se-kee-baatacheeta
PAGETOP:
ERROR: