सिक्किम में पर्यावरण संरक्षण के लिए हो रहे प्रयासों से प्रेरणा लेने की जरूरत-मिश्र
16-May-2023 05:49 PM 1234660
जयपुर, 16 मई (वार्ता ) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सिक्किम राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान में निवास कर रहे वहां के लोगों से मंगलवार को यहां संवाद किया। श्री मिश्र ने राजभवन में इन लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सिक्किम सर्वाधिक स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त और देश का पहला जैविक राज्य है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सिक्किम में हो रहे प्रयासों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। राज्यपाल ने सिक्किम के इतिहास की चर्चा करते हुए वर्ष 1975 में बने इस 22वें राज्य के लोगों के रहन-सहन, खान-पान और सांस्कृतिक विविधता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत सांस्कृतिक विनिमय, प्रेम और सौहार्द को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से राजभवन में राज्यों के स्थापना दिवस मनाने की पहल की गई है। इस संदर्भ में उन्होंने सिक्किम के प्रवासियों से एक-एक कर संवाद किया और राजस्थान के विकास में सहयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार, प्रमुख विशेषाधिकारी गोविन्दराम जायसवाल सहित सिक्किम समाज से जुड़े प्रतिष्ठित लोग मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^