सिंगरौली के व्यवस्थित विकास के लिए पारदर्शिता के साथ हो योजनाओं का क्रियान्वयन: शिवराज
26-Aug-2022 06:26 PM 1234786
भोपाल, 26 अगस्त (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सिंगरौली के व्यवस्थित विकास के लिए सभी विभागों की योजना का पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन किया जाए। लम्बित कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए। श्री चौहान आज सुबह यहां निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा प्रदेश के दूरस्थ सिंगरौली जिले में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नगर और जिले का व्यवस्थित विकास हो। निर्धारित मास्टर प्लान के अनुरूप योजनाबद्ध बसाहट के साथ अन्य सुविधाएं विकसित करें। योजनाओं के क्रियान्वयन की कठिनाइयों को दूर कर नागरिकों को अच्छी सेवाएं पहुंचाई जाएं। क्रियान्वयन स्पष्ट दिखना चाहिए। औद्योगिक क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों में नागरिक सुविधाएं उपलब्ध रहें। सिंगरौली विकास का पर्याय बने।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^