सोनिया दें प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक पर स्पष्टीकरण : नरोत्तम
06-Jan-2022 06:03 PM 1234645
भोपाल, 06 जनवरी (AGENCY) कांग्रेस शासित पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंजाब सरकार को हर तरफ से घेरे जाने के बीच मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से इस मामले में स्पष्टीकरण देने की मांग की है। डॉ मिश्रा ने आज संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। ये श्री मोदी की नहीं, बल्कि देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का सवाल है। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी घटना पर पूरी तरह खामोश है। कांग्रेस की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले भी श्री सिद्धू के पाकिस्तान से कनेक्शन के बारे में बता चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^