वादाखिलाफी कर सत्ता हथियाने वाली कांग्रेस को जनता सिखायेगी सबक-जोशी
22-Jul-2023 09:15 PM 1234651
अजमेर 22 जुलाई ( वार्ता ) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस आती है तो भ्रष्टाचार और कुशासन साथ लाती है और वर्तमान कांग्रेस शासन इसका प्रमाण है। श्री जोशी आज अजमेर में भाजपा कार्यालय पर संभागस्तरीय बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे । उन्होंने कहा कि वादाखिलाफी कर सत्ता हथियाने वाली कांग्रेस को इस बार जनता सबक सिखायेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान महिला अपराध और भ्रष्टाचार में पहले स्थान पर है। महिलाओं पर अत्याचार उत्पीड़न की घटनाएं यहां सर्वाधिक है, सरकार में रहते उनके अपने विधायक ने भी इस मामले में स्वीकारोक्ति की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^