वामपंथी उग्रवाद की लड़ाई अंतिम चरण में : शाह
25-Mar-2023 03:21 PM 1234652
करनपुर (बस्तर), 25 मार्च (संवाददाता) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज कहा कि वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ देश की लड़ाई अब अंतिम चरण में है। श्री शाह छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय से दस किलोमीटर दूर करनपुर में केन्द्रीय सुरक्षा बल के 84वें स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की शांति और सुरक्षा का मजबूत आधार केन्द्रीय सुरक्षा बल बन गया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है कि बस्तर में हम स्थापना दिवस समारोह मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इस भव्य स्थापना समारोह के लिए सबको बधाई देते हैं। उन लगभग सवा दो हजार शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी है। आंतरिक सुरक्षा में केन्द्रीय सुरक्षा बल जवानों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि आज वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई विजय के अंतिम पड़ाव पर खड़ी हुई दिखाई पड़ती है। इसकी नींव में जवानों के सर्वोच्च बलिदान का बहुत बड़ा योगदान है। चाहे जम्मू-कश्मीर हो, पूर्वोत्तर हो, वामंपथी उग्रवाद के खिलाफ जवानों ने जान जोखिम में डालकर बहादुरी के साथ जनता के सुरक्षा के लिए काम किया है। श्री शाह ने कहा कि वे केन्द्रीय सुरक्षा बल की उन 75 महिला जवानों को भी बधाई देते हैं, जिन्होंने दिल्ली से यहां तक की बाइक रैली की। लगभग 174 विकास कार्यों का लोकार्पण हुये उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हल्बी बुलेटिन शुरू होने से स्थानीय भाषा मजबूत होगी। आदिवासी अपनी भाषा में देश-दुनिया की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। श्री शाह कार्यक्रम के बाद अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र सुकमा जिले के पोटकपल्ली केन्द्रीय सुरक्षा बल कैंप में पहुंचे। उन्होंने जवानों से मुलाकात कर उनकी हौसलाअफजाई की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^