वंदेमातरम पर कांग्रेस के रुख को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने जताया दु:ख
11-Jul-2023 06:47 PM 1234660
भोपाल, 11 जुलाई (संवाददाता) मध्यप्रदेश विधानसभा में आज अध्यक्ष गिरीश गौतम ने वंदेमातरम गीत को लेकर कांग्रेस के रुख पर दु:ख जताते हुए कहा कि परंपरानुसार वंदमातरम गायन के दौरान सभी सदस्य शांत हो जाते हैं, लेकिन अनुरोध के बाद भी कांग्रेस के सदस्य शांत नहीं हुए। इसके पहले प्रदेश विधानसभा के मानसूत्र सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही शुरु होते ही कांग्रेस के सदस्य सीधी मामले को लेकर हंगामा करने लगे। इसी दौरान अध्यक्ष श्री गौतम ने अनुरोध किया कि सबसे पहले वंदेमातरम गायन होने दिया जाए। कांग्रेस के सदस्य इसके बाद भी शांत नहीं हुए। अध्यक्ष के लगातार अनुरोध के बाद कांग्रेस के सदस्य शांत हुए और वंदेमातरम गायन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^