विभा पटेल मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त
02-Mar-2022 06:21 PM 1234644
भोपाल, 02 मार्च (AGENCY) श्रीमती विभा पटेल को मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आज सौंपी गयी। कांग्रेस के केंद्रीय मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार श्रीमती विभा पटेल को तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है। श्रीमती पटेल की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव का केंद्रीय नेतृत्व ने अनुमाेदन कर दिया है। श्रीमती पटेल भोपाल नगर निगम में महापौर पद का दायित्व संभाल चुकी हैं और वे पिछड़ा वर्ग का भी नेतृत्व करती हैं। इसके पहले प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान सुश्री अर्चना जायसवाल के पास थी। लेकिन हाल ही के राजनैतिक घटनाक्रमों के चलते वे पदमुक्त हो गयीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^