21-Oct-2023 05:19 PM
1234660
भोपाल, 21 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पांचवीं सूची के जरिए 92 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। पार्टी चार सूचियों के जरिए 136 उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर चुकी है और इस तरह अब तक कुल 230 सीटों में से 228 प्रत्याशियों के चेहरे साफ हो गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार अब विदिशा और गुना विधानसभा सीट के लिए ही प्रत्याशी शेष रह गए हैं और ये भी शीघ्र घोषित होने की संभावना है। सूची के अनुसार विजयपुर से बाबूलाल मेवरा, जौरा से सूबेदार सिंह रजोधा, अंबाह (अजा) से कमलेश जाटव, भिंड से नरेंद्र सिंह कुशवाह, मेहगांव से राकेश शुक्ला, ग्वालियर पूर्व से पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, ग्वालियर दक्षिण से नारायण सिंह कुशवाह, भांडेर (अजा) से घनश्याम पिरोनिया, पोहरी से सुरेश राठखेड़ा, शिवपुरी से देवेंद्र कुमार जैन, कोलारस से महेंद्र यादव, बमाेरी से मौजूदा मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, अशोकनगर (अजा) से जजपाल सिंह, मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव और बीना (अजा) से महेश राय को प्रत्याशी बनाया गया है।...////...