विधानसभा चुनाव के मद्देनजर करीब एक महीने में 530 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त
08-Nov-2023 11:16 AM 1234656
जयपुर, 08 नवंबर (संवाददाता) राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगने के बाद करीब एक महीने में प्रदेश में 530 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध शराब, नगदी एवं अन्य सामग्री जब्त की गई है जो गत विधानसभा चुनाव के समय की जब्ती से अब तक 758 प्रतिशत से अधिक हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता के अनुसार प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। इस दौरान 23 जिले ऐसे है जहां दस करोड़ से अधिक अवैध सामग्री जब्त की गई। श्री गुप्ता ने बताया कि इस दौरान सर्वाधिक 86़ 18 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध सामग्री जयपुर जिले में जब्त की गई। इसी तरह अलवर में 31़ 40 करोड़, बूंदी में 22़ 16 करोड़ जोधपुर में 21़ 93 करोड़, उदयपुर में 21़ 29 करोड़, बीकानेर में 20़ 50 करोड़, नागौर में 20़ 15 करोड़ , चित्तौड़गढ़ में 19़ 92 करोड़ , भीलवाड़ा में 19़ 90 करोड़, गंगानगर में 18़ 25 करोड़़, कोटा में 17़ 18 करोड़, हनुमानगढ़ में 15़ 96 करोड़, हनुमानगढ़ में 15़ 96 करोड़, बाड़मेर में 15़ 86 करोड़, बांसवाड़ा में 14़ 93 करोड़, सीकर 14़ 85 करोड़, पाली में 14़ 41 करोड़, सिरोही में 13़ 51 करोड़, झालावाड़ में 13़ 34 करोड़, चुरु में 13़ 07 करोड़, टोंक में 12़ 50 करोड़, अजमेर में 11़ 54 करोड, भरतपुर में 11़ 37 करोड़ एवं दौसा में 11़ 01 करोड़ रुपए की अवैध सामग्री जब्त की गई। इसी तरह अन्य अन्य जिलों में भी करोड़ों की अवैध सामग्री जब्त की गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^