विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण किए जाये: शिवराज
28-Sep-2022 04:07 PM 1234771
भोपाल, 28 सितंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें। यह हमारा कर्त्तव्य और धर्म है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को‍ मिले, लोगों की कठिनाईयां दूर हों और उनका जीवन सुगम हों। श्री चौहान ने नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए आज सुबह 7 बजे श्योपुर जिले की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने देवी माँ से विकास और कल्याण के लिए आशीर्वाद और कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन के माध्यम से हमें जन-सेवा का मौका मिला है। हम ईमानदारी के साथ मिशन मोड में अपने कर्त्तव्यों को निभाएं। इससे प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^