विकास यात्रा के नाम पर बस अपनी तारीफ कर रही सरकार : पचौरी
22-Feb-2023 01:59 PM 1234654
भोपाल, 22 फरवरी (संवाददाता) पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने आज प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार विकास यात्राओं के नाम पर बस अपनी पीठ थपथपाने में लगी है। श्री पचौरी ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि इस पर भी सवाल उठना चाहिए कि मध्यप्रदेश में तथाकथित विकास को दिखाने के लिए यह यात्रा सरकारी खर्चे पर निकाली जा रही है। सरकार झूठ बोल रही है और खुद भाजपा के नेता इस पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने विकास किया है तो वह दिखना भी चाहिए। सरकार ये यात्रा किसका विकास दिखाने के लिए निकाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। किसान कर्जदार हो गए हैं और नौजवानों को रोजगार नहीं है। परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। सरकारी नौकरियों में संविदा भर्ती की जा रही है। श्री पचौरी ने कहा कि भाजपा सरकार को आज आईना देखने की जरूरत है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^